Dark Mode
इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में दो आतंकी कमांडर को मार गिराया

इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में दो आतंकी कमांडर को मार गिराया

इजराइली हवाई हमले में बृहस्पतिवार को गाजा पट्टी में दो और आतंकी कमांडर मारे गए और इसके साथ ही हालिया संघर्ष में अब तक फलस्तीनी पक्ष के 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, फलस्तीन की तरफ से दागे गए रॉकेट से इजराइल में 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए। ताजा संघर्ष में किसी इजराइली नागरिक की मौत का यह पहला मामला है। वहीं, मिस्र द्वारा संघर्षविराम के प्रयासों के बीच गाजा की ओर से दक्षिणी इजराइल में रॉकेट दागे जाना जारी रहा। गाजा में इजराइल और फलस्तीनी आतंकियों के बीच पिछले कुछ महीनों में यह सबसे भीषण लड़ाई साबित हुई है।

इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार तड़के आतंकवादी समूह ‘इस्लामिक जिहाद’ के खिलाफ हमले किए। सेना ने कहा कि हवाई हमले में आतंकी समूह के एक वरिष्ठ कमांडर अली घाली को मार गिराया गया। इजराइली हमले में उस अपार्टमेंट को निशाना बनाया गया, जिसमें अली रहता था। इसके कुछ देर बाद इजराइली सेना ने समूह के एक और कमांडर को मार गिराने की जानकारी साझा की। समूह ‘इस्लामिक जिहाद’ ने मारे गए दूसरे कमांडर की पहचान अहमद अबु दक्का के रूप में की है। सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागरी ने इजराइली ‘आर्मी रेडियो’ को बताया कि हमले में दो अन्य आतंकवादी भी मारे गए हैं।

हालांकि, किसी संगठन ने मारे गए दो लोगों के अपना सदस्य होने का दावा नहीं किया है। यह हमला दक्षिणी गाजा पट्टी के एक रिहायशी इलाके की इमारत के सबसे ऊपरी तल को निशाना बनाकर किया गया। हमले से निवासियों में दहशत फैल गई और सड़कों पर कांच के टुकड़े और मलबा बिखरा दिखाई दिया। स्थानीय निवासी अब्दुल्ला हिमेद ने कहा, ‘‘मेरे बच्चे रोने लगे। धूल, टूटे शीशे और मलबे के कारण मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दिया।’’ इस बीच, समूह ‘इस्लामिक जिहाद’ ने कहा है कि वह तभी संघर्षविराम का पालन करेगा, जब इजराइल उसके लड़ाकों को निशाना बनाकर हत्याएं रोकने पर सहमत होगा।

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!