Dark Mode
आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स में इसरो का नाविक

आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स में इसरो का नाविक

टेक कंपनी एपल ने आईफोन 15 प्रो और आईफोन-15 प्रो मैक्स में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का बनाया नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन (NavIC) का सपोर्ट ऐड किया है। एपल ने इस साल पहली बार अपने किसी डिवाइस में NavIC का सपोर्ट दिया है। हालांकि, आईफोन 15 और 15 प्लस में NavIC का सपोर्ट नहीं मिलेगा। अभी तक एपल ग्लोनास, गैलीलियो और GPS जैसे ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट अपने डिवाइस में देता था हालांकि, अभी एपल ने यह नहीं बताया है कि NavIC के जरिए कौन से फीचर्स आईफोन में दिए गए हैं। शाओमी, वनप्लस और रियलमी के डिवाइस में पहले से ही नाविक का सपोर्ट वर्तमान में शाओमी, वनप्लस और रियलमी सहित अन्य स्मार्टफोन मैनुफै क्चरर भी अपने फोन में नाविक का सपोर्ट देते हैं। नाविक सपोर्ट वाले स्मार्टफोन में Mi 11x, Mi 11T प्रो , वनप्लस 2T और रियलमी 9 प्रो सहित अन्य स्मार्टफोन शामिल हैं। 7 सैटेलाइट का कॉन्सटेलेशन है नाविक इसरो ने नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन (NavIC) नाम के एक रिजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम को डेवलप किया है। 7 सैटेलाइट का कॉन्सटेलेशन 24x7 ऑपरेट होने वाले ग्राउंड स्टेशनों के साथ मिलकर काम करता है। NavIC को पहले इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) के रूप में जाना जाता था।
NavIC दो सर्विसेज प्रोवाइड करता है:
सिविलियन के लिए स्टैंडर्स पोजीशन सर्विस यानी SPS
स्ट्रैटजिक यूजर्स के लिए रेस्ट्रिक्टेड सर्विस यानी RS
नेविगेशन के लिए किस देश के पास कौन सी टेक्नोलॉजी?
इंडिया: नाविक
अमेरिका: GPS
यूरोप: गैलिलियो
रूस: GLONASS
चीन: BeiDou
जापान: QZSS
जीपीएस का काम
मोबाइल में जीपीएस रिसीवर होता है। जब हम लोकेशन ऑन करते हैं तो यह अमेरिका के 31 सैटेलाइट से सीधे तौर पर कनेक्ट हो जाता हैं। सैटेलाइट को आपकी पोजीशन मिलती है और आपको सैटेलाइट से मैप। अब यह काम हमारा नाविक भी कर सकता है। गूगल मैप है तो नाविक की किया जरूरत? नाविक की पोजीशन एक्यूरेसी सामान्य यूजर्स के लिए 5-20 मीटर है। यानी अगर आप किसी लोकेशन को सर्च करते हैं तो उस लोकेशन की एक्यूरेसी 5 मीटर से 20 मीटर के आस-पास होगी। वहीं गूगल मैप्स लोकेशन सर्च के लिए जीपीएस का इस्तेमाल करता है। इसकी पोजीशन एक्यूरेसी 20 मीटर है। यानी अगर आप किसी लोकेशन को सर्च करते हैं तो उस लोकेशन की एक्यूरेसी 20 मीटर के आस-पास होगी। इस हिसाब से देखे तो नाविक की पोजीशन एक्यूरेसी ज्यादा बेहतर है। नाविक अभी रीजनल है इसे ग्लोबल ले जाने का प्लान है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!