कम्प्युटर के बिना जीवन की कल्पना करना ही मुश्किल
सरवाड़. आज का युग कम्प्युटर का युग माना जाता है। आज के जीवन में कम्प्युटर के बिना जीने की कल्पना करना ही मुश्किल है। यह बात पूर्व नगर पालिका पार्षद मिनाक्षी मेवाडा ने नवसॉफ्ट कंप्यूटर सेंटर की ओर से बालिकाओं को नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए संेटर का शुभारंभ करते हुए कही। मेवाडा ने कहा कि शिक्षा से लेकर नौकरी और यहाँ तक कि मनोरंजन की दुनिया में भी कम्प्युटर अपनी जगह एक महत्वपूर्ण वस्तु के रूप में जगह बना चुका है। आजकल कम्प्युटर की शिक्षा लेना किसी भी व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो गया है। इस मौके पर संेटर कम्यूटर अध्यापिका तमन्ना सांखला ने मेवाडा का स्वागत किया अोर से सरकार की ओर से बालिकाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सांखला ने बताया कि सरकार की ओर से बालिकाओं को विभिन्न कोर्स के लिए नि शुल्क कम्प्युटर कोर्स की सुविधा दी जा रही है।