Dark Mode
इटालियन कप: फियोरेंटीना को हराकर इंटर मिलान ने जीता खिताब

इटालियन कप: फियोरेंटीना को हराकर इंटर मिलान ने जीता खिताब

रोम। लुटारो मार्टिनेज के दो गोल की मदद से इंटर मिलान ने फियोरेंटीना को 2-1 से पराजित करके इटालियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। मार्टिनेज ने बेनफिका और एसी मिलान के खिलाफ महत्वपूर्ण गोल करके इंटर मिलान की चैंपियंस लीग फाइनल में जगह सुरक्षित की थी। उन्होंने अपना यह शानदार प्रदर्शन जारी रखा और इंटर मिलान को इटालियन कप का महत्वपूर्ण खिताब दिलाया। इंटर मिलान का यह इस सत्र में दूसरा खिताब है। इससे पहले उसने जनवरी में इटालियन सुपर कप का खिताब जीता था और उस मैच में भी मार्टिनेज ने गोल दागा था। इंटर मिलान का लक्ष्य अब चैंपियंस लीग का खिताब जीतना होगा जिसके फाइनल में वह 10 जून को इस्तांबुल में मैनचेस्टर सिटी से भिड़ेगा।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!