गुड़ ,दलिया लापसी गौ माताओं को अर्पण
अजमेर। गौ भक्त हरी भाऊ ए ब्लॉक महिला समिति सदस्यों के सहयोग से श्री सीता गौ शाला पहाड़ गंज पर जीव सेवा संयोजक एमजेएफ लायन महेंद्र जैन , संपत कोठारी के संयोजन में महिला समिति हरि भाऊ ए ब्लॉक महिलाओं के सहयोग द्वारा 180 किलो गुड़ दलिया तेल से निर्मित लापसी विनिता कोठारी, सुनीता पाराशर, सुनीता गर्ग, अलका काला, मंजू खंडेलवाल, अलका खंडेलवाल आदि ने हाथों से अर्पण कर आत्म संतुष्टि प्राप्त की। सभी सेवाधारियों का व्यवस्थापक मनोज सिंघल ने आभार जताया साथ ही गौ माता से सभी के उज्जवल भविष्य, स्वस्थ जीवन, दीर्घायु हेतु मंगल कामना की।