Dark Mode
भूख हड़ताल पर बैठे जेल प्रहरी की बिगड़ी तबीयत

भूख हड़ताल पर बैठे जेल प्रहरी की बिगड़ी तबीयत

सवाई माधोपुर। जिला कारागार के जेल प्रहरी और मुख्य बेरी द्वारा वेतन विसंगति की मांग को लेकर 13 जून 2023 से काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे एवं 21 जून से जेल प्रहरी भूख हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया। मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला कारागृह परिसर में वेतन विसंगतियों कि अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जेल प्रहरी समय सिंह कि अचानक तबीयत खराब हो गई जिनके उपचार के लिए शीघ्र डॉक्टरों को धरना स्थल पर बुलाया गया उनका प्राथमिक उपचार किया गया जिससे उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ। जेल प्रहरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर धरना स्थल पर दशरथ सिंह रितु कुमारी कमलादेवी ओमप्रकाश मोहन लाल शर्मा समय सिंह महेंद्र कुमार अमर सिंह कृष्ण कुमार शहीद सभी जेल प्रहरी भूखे रहकर ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!