Dark Mode
गणपति स्थापना के साथ जैन अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आगाज

गणपति स्थापना के साथ जैन अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आगाज

केकडी.अग्रवाल समाज चौरासी के तत्वावधान में 22 वाँ जैन अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन का आगाज आज गणेश निमंत्रण व विनायक स्थापना के साथ हुआ ।
अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि जैन अग्रवाल युवा परिषद के सदस्य बोहरा कॉलोनी स्थित नेमिनाथ मंदिर से ढोल ढमाके सहित जुलूस के साथ भगवान नेमिनाथ,भगवान आदिनाथ, भगवान पार्श्र्व नाथ,व सदर बाजार स्थित भगवान गणेश मंदिर पहुँचे व पूजा अर्चना कर विवाह निमंत्रण पत्र प्रस्तुत कर विवाह सम्मेलन निर्विघ्न सम्पन करने की प्रार्थना की ।
महामंत्री रितेश जैन ने बताया कि 11 जून को आदिनाथ वाटिका में जैन अग्रवाल समाज के 32 जोड़ों का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है ।
अनिल मित्तल,आशुतोष सिंघल,विनोद जैन, अशोक रांटा,राजेन्द्र जैन, अमर चंद चोरुका,के सी जैन,कमलेश जैन,अशोक सिंघल, दिलीप जैन,कमल भाल,ज्ञान चंद जैन,शम्भू जैन,महावीर प्रसाद जैन,पारस बाजटा, पारस मल पारा, सहित युवा परिषद के सदस्यों ने आदिनाथ वाटिका में  प्रथम पूज्य गणेश की पूजा अर्चना कर विनायक स्थापना की ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!