Dark Mode
कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या का मामला,

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या का मामला,

 
 
 
चाकसू  : यहां गुरुवार को कर्नाटक में जैन मुनि आचार्य काम कुमार नंदी की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है। सकल जैन समाज के आह्वान पर राजस्थान बंद का असर चाकसू में देखने को मिला वही जैन समाज के आह्वान पर बंद किया गया  हैं। वही कस्बों के बाजार और कृषि उपज मंडी में प्रतिष्ठान बंद रखें गये हैं। जैन मुनि की हत्या के विरोध और जैन तीर्थ स्थलों पर हो रहे कब्जों, जैन मंदिरों में चोरियां से आहत जैन समाज ने 20 जुलाई को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है। बंद के दौरान जैन समाजबंधु अपने सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया गया है ।  बंद के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर सरकार के नाम एसडीएम व तहसीलदार कों ज्ञापन सौपा और जैन मुनि के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने एवं संतों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की मांग की  गई है। इस दौरान अशोक अग्रवाल, रवि गंगवाल, मुकेश दिनेश जैन, प्रवीण शाह सकल जैन समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहें थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!