Dark Mode
जयपुर: रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर मिलेगी तीन प्रतिशत की छूट

जयपुर: रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर मिलेगी तीन प्रतिशत की छूट

जयपुर। वर्तमान में रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में दिया जाता है। अब 14 जनवरी 2026 से रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेल मंत्रालय द्वारा डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से रेलवे के अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रावधान आर-वॉलेट को छोड़कर रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करने और डिजिटल भुगतान करने पर लागू होगा। रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की स्थिति में, 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में प्रदान करने की वर्तमान प्रणाली जारी रहेगी। उपर्युक्त तीन प्रतिशत छूट का प्रस्ताव 14.01.2026 से 14.07.2026 की अवधि के दौरान लागू रहेगा। इसके बाद सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) द्वारा इस की समीक्षा कर अगला निर्णय लिया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!