जयपुर : बच्चो को उपहार व भोजन किया वितरित
जयपुर। शनिवार को जयपुर के कूकस ग्रामीण क्षेत्र में रैगरों की ठानी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा आँगनवाड़ी पाठशाला में बच्चों के लिए उपहार और भोजन वितरण किया गया। फेयरमोंट होटल जयपुर ने श्रीमती कैलाश कुमारी शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा त्यौहारों के उपलक्ष्य में बच्चों की खुशियों को बढ़ाने के लिए खिलौने, कपडे, पढाई लिखाई का सामान और भोजन वितरित किया। इस उपलक्ष्य पर श्रीमती कैलाश कुमारी शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती जुई शर्मा और फेयरमोंट के स्टाफ ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। श्रीमती शर्मा ने बताया की जैसे खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं वैसे हमने भी अपने त्यौहारों की शुरुआत इन बच्चों के साथ की है, इस विद्यालय से उनका पुराना जुड़ाव है, इस विद्यालय का जीर्णोद्धार भी उन्हीं की संस्था द्वारा एक वर्ष पहले किया गया था, साथ ही यहाँ के बच्चों को इंगलिश पढ़ाने के लिए भी शिक्षक को नियुक्त किया गया था। इस विद्यालय और आँगनवाड़ी परिसर को बच्चों के लिए और आकर्षक तथा सुविधाजनक बनाने के लिए हम लगातार प्रयासरत रहे हैं और आगे भी इसको जारी रखेंगे।