Dark Mode
जयपुर : गहलोत के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा नेताओं ने किया पलटवार

जयपुर : गहलोत के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा नेताओं ने किया पलटवार

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीजेपी में षडय़ंत्र के बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत साहब खुद के समय को याद कर रहे हैं। बीजेपी एकजुट है और बीजेपी सरकार कआमजन के लिये काम कर रही है। उनकी सरकार थी जब गुटबाजी का काम किया करती थी। हमारे भाजपा की सरकार एकजुट होकर काम कर रही है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि गहलोत साहब कुछ भी बोले उन्हे बोलने दो। उनको खुद का समय याद आ रहा है। वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पूर्व सीएम गहलोत को मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति कब से सहानुभूति (सिंपैथी) हो गई, जो उनको सुझाव दे रहे हैं। गहलोत खुद साजिश का शिकार हो चुके हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राठौड़ ने कहा कि जिस व्यक्ति को खुद हमेशा डर रहता था कि उसे हटा दिया जाएगा, वह आज दूसरों को हटाए जाने की बातें कर रहा है।उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, अशोक गहलोत हटने और घटने से आगे कभी बढ़ नहीं पाए, यही उनके जीवन की सच्चाई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!