Dark Mode
जयपुर: सात दिवसीय एम्पावर योरसेल्फ प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

जयपुर: सात दिवसीय एम्पावर योरसेल्फ प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के टीचिंग-लर्निंग सेंटर द्वारा अशैक्षणिक कर्मचारियों के लिए आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण (24 जून से 30 जून, 2025) कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन प्राध्यापिका स्वाती शर्मा ने एमएस वर्ड एवं नोटिस डिजाईन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। दूसरे एवं तीसरे दिन प्राध्यापिका दिव्या शर्मा ने एमएस एक्सेल के बेसिक उपयोग एवं साइबर सिक्योरिटी एवं सेफ ब्राउजिंग के महत्व को समझाया। चौथे दिन दिलिप करोल द्वारा इंटरनेट और कनेक्टिविटी पर चर्चा की गई और इसी क्रम में पांचवें दिन स्वाती शर्मा ने ईमेल और गूगल ड्राइव की जानकारी दी। छठे दिन सभी सत्रों में सीखे गए विषयों पर आधारित ऑनलाइन असाइनमेंट दिया गया। सातवें दिन प्रतिभागियों की परीक्षा ली गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन गोविंद सिंह, (प्रयोगशाला, सहायक) द्वारा इस कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कर्मचारियों को संबोधित कर इस प्रकार के प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया तथा आगे भी इस तरह की गतिविधियों के आयोजन करने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी द्वारा कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन किया गया और समापन सत्र में कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। इस दौरान मंच संचालन डॉ. टीना सिंह भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में टीएलसी सदस्यों डॉ. रीमा वास्तव, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. मोहिता चतुर्वेदी शर्मा, डॉ. टीना सिंह भदौरिया, डॉ. भारती गोधवानी ,रूखसार खान, की सक्रिय भूमिका रही। अंत में केन्द्र समन्वयक डॉ. रीमा वास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!