Dark Mode
आईटी हब के रूप में जयपुर को किया जाएगा विकसित: मंजू शर्मा

आईटी हब के रूप में जयपुर को किया जाएगा विकसित: मंजू शर्मा

जयपुर। लोकसभा जयपुर शहर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने आज मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान विभिन्न् स्थानों पर लोगों ने मंजू शर्मा का भव्य स्वागत किया वहीं तपती दोपहरी भी लोग अपनी प्रिय नेता का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। इस दौरान मंजू शर्मा ने आमजन के बीच जाकर लोगों से मुलाकात की औैर देश का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान आयोजित जनसभाओ में लोगों ने हाथ उठाकर भाजपा को वोट देने का संकल्प लिया वहीं करीब आधा दर्जन समाजों के प्रतिनिधियों ने भी मंजू शर्मा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की।
इस दौरान स्वागत कार्यक्रम तथा जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने कहा कि जयपुर में पिछले 10 सालों से विकास की नई इबादत लिखी गई है। सांसद रामचरण बोहरा के नेतृत्व में जयपुर शहर का नाम देश के प्रमुख बडे शहरों में शामिल हो गया है। अब उनके बाकी रहे कार्यों को पूरा करवाना प्राथमिकता रहेगी। वहीं जल्द ही जयपुर को आईटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि आने वाले समय में जयपुर की पहचान ही आईटी सेंटर के रूप में हो सके। इसके अलावा जयपुर को शिक्षा नगरी के रूप में पहचान दिलाना भी उनका ध्येय है। मंजू शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता प्रलोभन की राजनीति करते हैं। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस चुनाव के समय में जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है, लेकिन जनता इन लोगों की नीयत भांप चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सड़कों पर, रेलों में, खेलों में और जेलों में भ्रष्टाचार की ही चर्चा रहती थी। 2014 के बाद भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने पारदर्शी सिस्टम लागू किया और हर नागरिक को सरकार की योजनाओं से ईमानदारी से जोड़ा। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के स्वाभिमान के लिए मोदी सरकार ने काम किए हैं। शौचालय बनवाकर और बैंकों में खाता खुलवाकर मोदी सरकार ने लोगों के जीवन को बदला है।
सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान और आम आदमी का बुनियादी विकास कराकर मोदी सरकार ने लोगों में भरोसा पैदा किया है। बीते दस सालों में भगवान श्रीराम का अयोध्या में मंदिर बना, जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटी। भाजपा की प्राथमिकता समस्याओं के समाधान कराने की है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भारत के पासपोर्ट की कद्र हुई है। योग दिवस को मान्यता मिली। भारत इंटरनेशनल सोलर अलायंस को लीड कर रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला है। कोरोना काल में मात्र 9 महीने में कोरोना वैक्सीन बनाना प्रधानमंत्री मोदी की नीतिगत सफलता है।

मालवीय नगर विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही 13 जिलो मेंं पानी की कमी पूरी करने के लिए ईआरसीपी को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही राजस्थान में पेपर लीक करने वालो को जेल में बंद करने का काम भाजपा की भजनलाल सरकार ने ही किया है। कांग्रेस के शासन में तुष्टीकरण और अपराध चरम पर रहे। पूववर्ती लेकिन भाजपा शासन में अब अपराधी छिपते हुए फिर रहे है।
यहां किया जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वेज फार्म से जनसंपर्क शुरू किया। इस दौरान यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और चुनरी ओढाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने 22 गोदाम, ज्योति नगर, लालकोठी, करतारपुरा, महेश नगर, इमली फाटक, बरकतनगर, मानसिंह पुरा, महावीर नगर व मिलाप नगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उनका एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ उप महापौैर पुनीत कर्नावट, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, अशोक पंड्या, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक विमल कटियार, जितेन्द्र अजमेरा, पार्षद कविता कटियार, नरेश शर्मा, रजत परनामी, विजय सैनी, रमेश सैनी, दिनेश गौड, चंचल परनामी, अंजना सेन, सुधा शर्मा, शिवानी शर्मा सहित भाजपा नेता, पार्षद व पूर्व पार्षद, मोर्चो और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!