जैसलमेर: जीएसटी कर सुधारों के व्यापक प्रचार प्रचार को लेकर वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी के साथ की गई पदयात्रा
जैसलमेर। विगत 22 सितंबर 2025 से देश भर में लागू जीएसटी कर सुधार जीएसटी 2.0 के प्रचार-प्रसार की कड़ी में शनिवार शाम जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में जैसलमेर वाणिज्यिक कर विभाग की संयुक्त आयुक्त श्रीमती पंकज पंवार, व्यापारीगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय भाटिया बगेची में सभा का आयोजन कर जैसलमेर मुख्य बाजार में पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने कहा की देश के इतिहास में पहली बार करों में इतनी बड़ी छूट दी गई है, जिसका सीधा लाभ आम उपभोक्ता को मिलेगा एवं जीएसटी हर अमीर गरीब उपभोक्ता पर लागू होता है, ऐसे में प्रत्येक उपभोक्ता की बचत होगी, साथ ही स्वदेशी का प्रयोग करने की शपथ दिलायी । इस दौरान संयुक्त आयुक्त श्रीमती पंवार ने आम आदमी के रोजमर्रा की जरूरत के सामान पर कम की गई जीएसटी कर दरों की जानकारी देते हुए व्यापारियों से जीएसटी 2.0 के लाभों को अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाने की अपील की। इसके साथ ही समाजसेवी दलपत हींगड़ा एवं सीए प्रमोद भाटिया ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों द्वारा य विधायक के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम धन्यवाद पत्र सौंपा। सभा में सर्वश्री चंद्रप्रकाश शारदा, निवर्तमान सभापति हरिवल्लभ कल्ला, सुशील कुमार व्यास, जुगल बोहरा, बाबूलाल शर्मा, अरूण पुरोहित, छुग सिंह सोढा समेत क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यापारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नरेन्द्र व्यास ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा के समापन के बाद विधायक श्री भाटी के नेतृत्व में जैसलमेर मुख्य बाजार में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय व्यापारियों को जीएसटी 2.0 के लाभों से अवगत कराने के लिए विभाग द्वारा पेम्पलेट बांटे गए। यह जनप्रतिनिधिगणों की पदयात्रा भाटिया बगेची से प्रारंभ हुई जो मुख्य बाजार से होते हुए गोपा चौक तक निकाली गई। इस माके पर वाणिज्यिक कर विभाग जैसलमेर से सहायक आयुक्त जीवन गिरि, राज्य कर अधिकारी विक्रम सिंह भाटी, विजयप्रताप सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमलसिंह भाटी, वरिष्ठ सहायक शैतान सिंह, कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार एवं वाहन चालक भाखराराम भी उपस्थित रहे।