जैसलमेर: जिला स्तरीय जनसुनवाई आज
जैसलमेर। जन अभियोग निराकरण विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जन भावना के अनुरुप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई, उनके बेहतर एवं त्वरित समाधान के लिए जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज 18 जुलाई, (शुक्रवार) को प्रात: 11:00 बजे से जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (क्व्प्ज्) के वी.सी कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित पिछली जनसुनवाइयों के लंबित परिवादों का निस्तारण करवाते हुए अपडेट रिपोर्ट के साथ उपस्थित होंगे। ादेशानुसार उपखण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी पोकरण, भणियाना, जैसलमेर, फतेहगढ़ अपने उपखण्ड में स्थित वी. सी. से कनेक्ट होंगें एवं संबंधित उपखण्ड अधिकारी इसकी पालना सुनिश्चित करवायेंगे।