Dark Mode
जैसलमेर: विद्यार्थीयों को दिया जल संरक्षण का सन्देंश

जैसलमेर: विद्यार्थीयों को दिया जल संरक्षण का सन्देंश

जैसलमेर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन के निर्देशन में अधींशाशी अभियंता पुरूशोतम जी और सहायक अभियंता भीरम राम के मार्गदर्शन में सामुदायिक जागरूकता एवमं जन सहभागिता कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कर्मस्थली उच्च प्राथमिक विद्यालय गफूर भट्ठा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ कुन्दनसिंह भाटी ने बताया की गडीसर झील के सौन्दर्यीकरण से तालाब की रौनक में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगो और पर्यटकों की आवाजाही में भी वृ़ि़़़द्ध होगी। और जल संरक्षण पर बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा बनाये गये तालाब, कूंए व बावडियां जल संरक्षण का परिचायक हैं, तथा हमें सन्देश देते हैं कि जल को बचाना हमारा कर्तव्य हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रेखा व्यास द्वारा यह कहा गया कि विद्यार्थी जीवन से हम प्रत्येक ज्ञान को सीखते हैं, और इसमें एक ज्ञान जल संरक्षण का भी हैं। तथा विद्यार्थी समाज व देश का भविश्य हैं, इसलिए विद्यार्थीयों द्वारा जल संरक्षण के सन्देश पर अमल करें, और समाज को भी इसके बारे में जागरूक किया जायें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!