Dark Mode
जायसवाल ने चौका जमाकर पूरा किया पहला अर्धशतक

जायसवाल ने चौका जमाकर पूरा किया पहला अर्धशतक

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला फ्लोरिडा में खेला गया। इसे भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीता। मुकाबले के दौरान कई रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले। चाहे वह अर्शदीप सिंह की बाउंसर पर काइल मेयर्स का विकेट हो या फिर विकेटकीपर संजू सैमसन और तिलक वर्मा के कैच। या फिर चौके के साथ युवा यशस्वी जायसवाल की फिफ्टी।

कुछ ऐसे ही मैच के रोमांचक मोमेंट्स को आप इस स्टोरी में रिविजिट करेंगे...

सैमसन ने पकड़ा फ्लाइंग कैच
विंडीज पारी के दूसरे ओवर में भारत के विकेटकीपर संजू सैमसन ने शानदार कैच लपका। अपने पहले ओवर की चौथी बॉल अर्शदीप ने काइल मेयर्स को बाउंसर बॉल फेंकी। मेयर्स ने इस पर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले से लग कर हवा में पीछे चली गई। विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन ने हवा में छलांग लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा।
कुलदीप यादव ने शार्ट थर्ड मैन पर पकड़ा क्विक कैच
पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुलदीप यादव ने शानदार कैच पकड़ा। छठे ओवर की चौथी बॉल अर्शदीप ने ब्रैंडन किंग को वाइड फुल लेंथ बॉल फेंकी, जो ब्रैंडन के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड की दिशा में चली गई। जहां कुलदीप यादव ने क्विक कैच पकड़ा। यहां कुलदीप के पास रिएक्शन टाइम बहुत कम था।तिलक वर्मा ने लपका डाइविंग कैच
पारी के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह बॉलिंग कर रहे थे। अर्श ने 20वें ओवर की दूसरी बॉल ऑफ स्टंप के पास डाली। इस पर हेटमायर लॉन्ग ऑन पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। ऐसे में लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे तिलक वर्मा तेजी से आग आए और डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा।
जायसवाल ने चौके से पूरी की हाफ सेंचुरी
भारत की पारी में 11वें ओवर में शुभमन गिल ने दूसरी बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस समय जायसवाल हाफ सेंचुरी के करीब थे। चौथी बॉल नो बॉल हुई और गिल ने जायसवाल को स्ट्राइक दी। जायसवाल के पास बड़ा शॉट खेलने का मौका था। उन्होंने विंडीज कैप्टन रोवमैन पॉवेल की बॉल पर ऑफ साइड पर आकर लेग की ओर स्वीप शॉट खेला और चौका जड़ कर अपना अर्धशतक पूरा किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!