देवयानी सरोवर से कांवड़ लाकर विश्वेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
नरैना . भोलेनाथ के अतिप्रिय सावन माह में भोलेनाथ की पूजा, सहस्त्रघट, कांवड़ यात्रा का अत्यधिक महत्व है ! स्थानीय नारायण गोशाला अध्यक्ष पवन कुमावत,छीतर बागड़ी सहित अन्य शिव भक्तों ने सांभरलेक स्थित देवयानी सरोवर से कांवड़ लाकर कस्बे के खाक चौक स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया! वहीं प्रदोष सेवा समिति द्वारा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रघट का आयोजन कर शिव परिवार का मनोरम श्रंगार किया गया!