Dark Mode
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ अगले 24 घंटे में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में समुद्र तल से 2,800 मीटर से ऊपर खतरे के लिहाज से कम स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है।’’अधिकारियों ने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!