Dark Mode
जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने हीरावाला में हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा

जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने हीरावाला में हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा

जमवारामगढ़. थाना पुलिस ने एक माह पूर्व हीरावाला गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से चोरी गया माल मशरूका भी बरामद किया है। जमवारामगढ़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा ने बताया की पुलिस ने चोरी के आरोपी गणेश पुत्र कल्याण सहाय गुर्जर(24) निवासी धाऊपुरा थाना जमवारामगढ़ जिला जयपुर को गिरफ्तार किया है। जमवारामगढ़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा ने बताया की दिनांक 14/5/2023 को परिवादी हेमराज पुत्र लालाराम रैगर(30) निवासी श्रीराम नगर कालोनी हीरावाला ने  उपस्थित थाना हाजा होकर एक रिपोर्ट इस आशय से पेश की थी की अज्ञात व्यक्ति आज दोपहर को उसके घर में घुसकर सोने चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ले गया। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल छीतरमल 539 द्वारा थाना जमवारामगढ़ ‌द्वारा प्रारंभ किया गया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!