Dark Mode
ब्लॉक स्तर पर जन आधार हेल्पडेस्क का हुआ गठन

ब्लॉक स्तर पर जन आधार हेल्पडेस्क का हुआ गठन

श्रीगंगानगर। जन आधार से संबंधित आमजन की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग श्रीगंगानगर के उपनिदेशक श्री मोहनलाल ने बताया कि आमजन को हेल्प डेस्क के माध्यम से जन आधार संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने के साथ-साथ समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कार्मिकों को नियुक्त कर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सहायक प्रोग्रामर दीपक कुमार (9785226783), सहायक प्रोग्रामर श्रीमती अमनप्रीत कौर (6350658601) को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार ब्लॉक गंगानगर में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी हनुमान प्रसाद (8875090617), सांख्यिकी निरीक्षक श्रीमती माया रानी, (9588028080), ब्लॉक पदमपुर में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी अंकिता मील (7742301777), सांख्यिकी निरीक्षक सोमदत्त (8290863029), ब्लॉक करणपुर में सांख्यिकी निरीक्षक श्रीमती हेमलता (9667230893), संगणक अमित कुमार पूनिया (7976802684), ब्लॉक सूरतगढ़ में सांख्यिकी निरीक्षक श्रीमती सुमन पाटोदिया (6376193696), संगणक विक्रम सिंह (7688896527), ब्लॉक सादुलशहर में सांख्यिकी निरीक्षक संदीप कुमार (9772825124), कनिष्ठ सहायक सिद्धार्थ (6375641280), ब्लॉक घड़साना में सांख्यिकी निरीक्षक जगतार सिंह (9672170005), कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार (9602371111), ब्लॉक अनूपगढ़ में संगणक राजवीर सिंह (9828295309), कनिष्ठ सहायक मनदीप सिंह (9509553758), ब्लॉक रायसिंहनगर में सांख्यिकी निरीक्षक श्रीमती प्रीति अरोड़ा (9460006560), संगणक सुधीर बिष्नोई (9887452257), ब्लॉक विजयनगर में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री सरिता (9799133326), कनिष्ठ सहायक तेजाराम (8955607016) को नियुक्त किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!