जाट छात्रावास की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
परबतसर वीर तेजा जाट छात्रावास कार्यकारिणी की बैठक जाट छात्रावास के अध्यक्ष लिखमाराम किरडोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छात्रावास में आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही भामाशाह द्वारा रेल्वे स्टेशन साइड बनाए गए स्वागत द्वार का अवलोकन कर रास्ते में रेमप बनाने , छात्रावास की बारिश मौसम में देखरेख करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई इस दौरान बैठक में
अध्यक्ष लिखमाराम किरडोलिया, मदन लाल बेन्दा,राजेश कसवां ,मुलाराम जाजडा, भागीरथ नुवाद, सुरेश ढाका,नाथूराम सियाग, तुलसीराम, अश्विनी भादू ,अजय नुवाद, जेठाराम गोदारा, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।