जवाहर नवोदय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 को
भुसावर . भुसावर उपखंड क्षेत्र के बानगंगा नदी किनारे छोकरवाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित भरतपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 के रिक्त पदों हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है शनिवार 22 जुलाई को परीक्षा का आयोजन होगा!
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा भारद्वाज ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 में रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई शनिवार को प्रातः 10.15 बजे विद्यालय परिसर में किया जायेगा।