Dark Mode
जायल : जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता सम्पन्न, सेंट एंस्लेम नागौर स्कूल ने किया दबदबा कायम

जायल : जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता सम्पन्न, सेंट एंस्लेम नागौर स्कूल ने किया दबदबा कायम

जायल। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल जायल में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट एंस्लेम नागौर स्कूल ने छात्र वर्ग के अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग में विजेता बनकर दबदबा कायम रखा। वहीं छात्रा वर्ग में अंडर-14 एवं 17 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मातासुख ने बाजी मारी, जबकि अंडर-19 वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईनाणा की टीम विजेता रही। समापन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक सीताराम निर्मल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम जीनागल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रमेश काकाणी, रामस्वरूप काकाणी, राकेश चोटिया और रामानुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे। समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कार व सम्मान पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!