Dark Mode
जायल : तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर हुई अहम बैठक

जायल : तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर हुई अहम बैठक

जायल। जायल विकास समिति की बैठक सर्व समाज के समक्ष जायल के ढिंढोलाव तालाब के बगरू बालाजी स्तिथ मन्दिर में आयोजित हुई। बैठक में तालाब को  राम सरोवर नाम देकर सौंदर्य करण का संकल्प लिया। उपस्थित नागरिको ने बताया कि तालाब की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन एवं जन सयोग से सफाई अभियान चलाकर तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाया जायेगा। परिसर में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर एक सुंदर स्थान के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बासट ,भारत विकास परिषद अध्यक्ष हरीश पारीक ,अंबालाल पाराशर रामदेव राव ,श्यामसुंदर व्यास,भंवर लाल जांगिड़ सहित अन्य  नागरिकों ने नगरपालिका एवं एसडीएम को ज्ञापन देकर तालाब की स्थिति का अवलोकन कराया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!