जायल : शिक्षिका देवकी लोमरोड़ राज्य स्तर पर हुई सम्मानित
जायल। कस्बे के गुजरियावास निवासी शिक्षिका देवकी लोमरोड़ का शुक्रवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पुरुस्कार से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के हाथों से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। देवकी लोमरोड़ 2017 से जालोर के तालियाना के राजकीय प्राथमिक विधालय में कार्यरत है। उनको यह सम्मान विधालय में नामांकन सुधारने भामाशाह को प्रेरित कर विद्यालय की दशा सुधारने में अहम योगदान रहा।