Dark Mode
जेसीआई कोटा शक्ति ने कन्यादान का दिया सामान

जेसीआई कोटा शक्ति ने कन्यादान का दिया सामान

कोटा। जेसीआई कोटा शक्ति ने नई दिशा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत 2 लड़कियों को कन्यादान का सामान दिया,  जिसमें कोटा शक्ति के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया। 
अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल ने बताया कि 2 लड़कियां जिनकी शादी 10 मई को होने वाली है, उन्हें गैस चूल्हा , प्रेशर कूकर, बाटी ओवन, प्रेस, पायल, बिछिया, सोने की नाक की लोंग, शादी का जोङा , बैग ,साड़ियां, बेडशीट, ट्रॉली बैग्स,  हैंड ब्लाइंडर, स्टील के बर्तन, फ्रिज बॉटल, टिफ़िन बॉक्स, कुछ गहने, गिफ्ट्स आदि घर की साज-सज्जा का सामान दिया गया। 
सचिव पायल होतवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिव्या गर्ग, प्रियंका गुप्ता, निष्ठा ढल, ममता शर्मा , पायल होटवानी, सरोज अग्रवाल, टीना जैन, ममता सिंह, इंद्रा खण्डेलवाल, सुनीता खण्डेलवाल, प्रिया खण्डेलवाल, आरती मलिक, ज्योति माहेश्वरी, राधिका अग्रवाल, प्रीना ताँबी, मितु खण्डेलवाल, पारुल विजय, रुचिता जैन, रेणु गोयल, संगीता गुप्ता, रेणु अग्रवाल, प्रिंसी खंडेलवाल, संगीता खंडेलवाल, निकिता गोस्वामी आदि विशेष सहयोग दिया।  
कोषाध्यक्ष प्रीना ताँबी ने कन्यादान महादान में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राधिका अग्रवाल , दिव्या गर्ग उपस्थित रही।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!