Dark Mode
पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाएंगे जीवन जतन यात्रा

पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाएंगे जीवन जतन यात्रा

 
 
नारायणपुर । एलपीएस विकास संस्थान द्वारा बिगड़ते पर्यावरणीय को लेकर संस्थान परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी के तहत पर्यावरण संरक्षण के साथ जीवन जतन यात्रा को लेकर चर्चा के साथ ही तहसील स्तरीय रुट चार्ट तैयार किया गया। जीवन जतन यात्रा एक पहल के रुप में सभी जीवों, जंतुओं की रक्षा हेतु प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जन सामान्य को जागरूक करेगी जिसमें पानी, पेड़, पर्यावरण के साथ नदी, नालों, पहाड़ों को संरक्षण देना होगा। संस्थान के प्रकृति प्रेमी रामभरोस मीणा ने कहा की जीवन जतन यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी जीवों की रक्षा के साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करना है। संस्थान यह यात्रा अपने सीमित संसाधनों से गांव, ढाणी, शहर, कस्बों में चलेगी। यात्रा तब तक चलती रहेगी जब तक प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं रखरखाव में अपने आपकों लोग जागरूक नहीं होंगे। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। वहीं ग्रामीण युवाओं को सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में  समाज सेवी अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक जुड़ाव से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। हमें जन-जन को जोड़ना बहुत जरूरी होगा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जांगिड़ स्वानी स्पाईस लिमिटेड उदयपुर के निदेशक ने कहा की जीवन जीने के साथ आगामी पीडीयों के लिए हमें जतन करना आवश्यक है और इसके लिए जीवन जतन यात्रा बहुत जरूरी है हमें इसमें सहयोग करना चाहिए। सरपंच संघ अध्यक्ष ग्राम पंचायत गढबसई रामेश्वर दयाल यादव जल संरक्षण के कार्यों से अवगत कराया। गुवाडा भोपाला सरपंच जगदीश नारायण मीणा ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण कर उनकी रक्षा के ऊपर बल दिया। सालेटा सरपंच दीपसिंह राजावत, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार शर्मा, चन्द्रभान शर्मा फोरेस्टर वन विभाग, सुनीता जांगिड़, चन्द्रकला शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!