Dark Mode
झालावाड़ : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाने के दिए निर्देश

झालावाड़ : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाने के दिए निर्देश

झालावाड़। राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी उपखण्ड न्यायालयों में लंबित चल रहे राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाते हुए निस्तारित प्रकरणों की सूचना को नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान उन्होंने वन विभाग की भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में अमल दरामद के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी बैठक से पूर्व लम्बित प्रकरण का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सहायक वन संरक्षक व संबंधित तहसीलदार इस कार्य में कोई कोताही नहीं बरतें।
ग़ैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरणों की उपखण्डवार समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में इस कार्य में अच्छा कार्य हो रहा है इस कार्य में जो भी शेष प्रकरण लंबित चल रहे हैं उनमें भी नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उनका निस्तारण करायें ताकि जिला अग्रणी रहे।
ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी नियमित रूप से उनके क्षेत्रों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण करें और अधिक से अधिक लोगों को शिविरों के माध्यम से जनकल्याण कारी योजनाओं में लाभान्वित करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा राजस्व, रोड़ा, पीडीआर व एलआर एक्ट की वसूली की स्थिति, ऑनलाईन नामान्तरकरण व सीमाज्ञान व सहमति के विभाजन के प्रकरणों, जिला स्तरीय जन सुनवाई, सम्पर्क पोर्टल एव पी०जी० प्रकरणो के लम्बित प्रकरणो, भूमि रूपान्तरण के बकाया प्रकरणो तथा पीएलपीसी के प्रकरणो की समीक्षा करते हुए इनके निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव, उपखंड अधिकारी भवानीमंडी श्रृद्धा गोमे सहित समस्त उपखंड अधिकारी व तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!