Dark Mode
झालावाड़: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाऊस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

झालावाड़: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाऊस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

झालावाड़। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने गुरूवार को ईवीएम वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण वेयरहाऊस का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने वेयरहाऊस के अन्दर एवं बाहर व्यापक साफ-सफाई करवाने के निर्देश नगर परिषद् आयुक्त को दिए। वहीं वेयरहाऊस के मुख्य शटर की मरम्मत करवाने हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण आमेटा, कोषाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, नगर परिषद् आयुक्त नरेन्द्र मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक अंकुर शर्मा, वेयरहाऊस प्रभारी डॉ. टी.ए. बन्सोड, भारतीय जनता पार्टी से ओम जांगीड़ एवं इण्डियन नेशनल कांग्रेस से ओम पाठक सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!