Dark Mode
झालावाड़ : जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

झालावाड़ : जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

झालावाड़। जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को मिनी सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने नगर परिषद् के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश संबधित अधिकारी को दिए। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक परत वाले कप और प्लेट पर प्रतिबन्ध लगाने की बात कही। उन्होंने जिले में स्थापित एवं संचालित अवैध ईट भट्टों के विरूद्ध कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में माईनिंग लीज के अतिरिक्त अन्य स्थान पर चल रहे क्रेशर की प्रोपराइटर के नाम सहित सूची तैयार कर भिजवाने के निर्देश खनिज विभाग के सहायक खनि अभियंता को दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने शहर के ध्वनि प्रदूषण को कम करने एवं आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने के लिये सुधारात्मक उपायों तथा लम्बित प्रकरण के तहत वैटलैण्ड डिमार्केशन हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के संबंध में चर्चा की। बैठक में उप वन संरक्षक सागर पंवार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश चन्द मीणा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रिको वी.के. विजय, सहायक खनि अभियंता राकेश मेघवाल, राजस्थान राज्य प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग यादव, आदर्श मालव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!