झूलामहोत्सव व लहरियो कार्यक्रम 20 अगस्त रविवार को
सीकर। श्री कृष्ण सत्संग भवन माधो निवास कोठी घण्टाघर के पास में महिला मंडल द्वारा सावन सुरंगो लहरियो महोत्सव एवम झूला महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा मंडल अध्यक्ष संतोष खंडेलवाल में बताया कि 20 अगस्त रविवार को कृष्ण सत्संग भवन माधव निवास कोठी में महिलाओं द्वारा झूला महोत्सव व लहरियों कार्यक्रम का आयोजन दोपहर में किया जाएगा कार्यक्रम की थीम लहरिया रखी गई है। जिसमें सभी महिलाएं अपने घरों से लड्डू गोपाल को लहरियों की थीम पर सजाकर लाएगी व लहरियो की साड़ी (परिधान) पहनकर कार्यक्रम में शामिल होगी,कार्यक्रम में भजन कीर्तन भी सावन के गीतों की तर्ज पर होंगे। इस दौरान लड्डू गोपाल सजावो प्रतियोगिता भी रखी गई है। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे।सभी महिलाएं अपने घरों से लड्डू गोपाल को लहरिया थीम पर व स्वयं भी इसी थीम पर तैयार होकर आएगी।