Dark Mode
गणेश चतुर्थी पर जियो एयर फाइबर लॉन्च होगा

गणेश चतुर्थी पर जियो एयर फाइबर लॉन्च होगा

रिलायंस 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी पर 'जियो एयर फाइबर' लॉन्च करेगा। यानी बिना वायर के फास्ट ब्रॉडबैंड मिलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग में ये ऐलान किया।
जियो एयर फाइबर एक दिन में 1,50,000 कनेक्शन प्रोवाइड कर सकता है। ये फिजिकल फाइबर के जरिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन देने की तुलना में दस गुना तेज है। वहीं अंबानी ने AI से जुड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि AI हर जगह हर किसी के लिए होगा।
जियो के 45 करोड़ से ज्यादा यूजर
मुकेश अंबानी ने ये भी बताया कि जियो ने पिछले साल 1,19,791 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। वहीं अब जियो के 45 करोड़ से ज्यादा यूजर हो गए हैं। एक जियो यूजर एक महीने में औसतन (ऐवरेज डेटा कंजम्प्शन) 25 GB डेटा यूज कर रहा है यानी हर महीने 1,100 करोड़ GB टोटल डेटा इस्तेमाल हो रहा है। जियो को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
96% से ज्यादा शहरों में जियो 5G रोलआउट किया
दिसंबर 2023 तक देश के सभी शहरों में हो जाएगा
जियो ने दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट किया है इंडिया-स्पेसफिक AI सॉल्यूशन्स को लीड करेगा जियो
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म सभी डोमेन में इंडिया-स्पेसफिक AI मॉडल और AI-पावर्ड सॉल्यूशन्स डेवलपमेंट को लीड करना चाहता है। इससे भारतीयों, व्यवसायों और सरकार को AI का फायदा मिलेगा।
अंबानी ने कहा कि भारत को AI-रेडी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है जो एआई की विशाल कम्प्यूटेशनल डिमांड को संभाल सके। हम 2000 मेगावाट तक एआई-रेडी कंप्यूटिंग कैपेसिटी बनाने के लिए कमिटेड हैं।
इंश्योरेंस सेक्टर में एंटर करेगी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज इंश्योरेंस सेक्टर में एंटर करेगी। कंपनी लाइफ, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स लेकर आएगी। वहीं कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी 'ब्लैकरॉक' के साथ पार्टनरशिप की है। यह पार्टनरशिप टेक-इनेबल्ड, अफोर्डेबल और इनोवेटिव सॉल्यूशन प्रोवाइड करेगी।
टॉप 10 मोस्ट विजिटेड रिटेलर्स में शामिल रिलायंस रिटेल
रिलायंस रिटेल अब दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा विजिटेड रिटेलर्स में से एक है। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल हमारा सबसे तेजी से बढ़ने वाला बिजनेस होगा। रिलायंस रिटेल ने पिछले साळ 2,60,364 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। सका नेट प्रॉफिट 9181 करोड़ रहा।
पिछले साल 2.6 लाख रोजगार पैदा किएमुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले साल हमारी सभी कंपनियों ने 2.6 लाख रोजगार पैदा कर नए रिकॉर्ड बनाए। हमारे ऑन-रोल कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 3.9 लाख है। उम्मीद की जा रही है की अंबानी इस मीटिंग में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े बड़े ऐलान सकते हैं।
पहली तिमाही में रिलायंस का नेट प्रॉफिट ₹16,011 करोड़ रहा
रिलायंस ने 21 जुलाई को Q1FY24 यानी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी का नेट प्रॉफिट 16,011 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 17,955 करोड़ रुपए रहा था। यानी कंपनी के मुनाफे में 11% गिरावट आई। पिछली तिमाही यानी Q4FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 19,299 करोड़ रुपए रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों के लिए 9 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!