Dark Mode
जियो ने अपनी 5 जी सर्विसेज लॉन्च की

जियो ने अपनी 5 जी सर्विसेज लॉन्च की

 
रतनगढ़ । स्थानीय जियो के कार्यालय में  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ स्टेट ज्वाइंट कार्डिनेटर रामवीर सिंह राईका व एसोसिएशन अध्यक्ष बजरंग लाल प्रजापत, युवा कांग्रेस नेता संदीप सिंह भोजासर, जिओ डिस्ट्रीब्यूटर गजेंद्र सिंह राठौड़, ललित सिंह शेखावत सुजानगढ़, जेसीएम विकास गर्ग, युवा कांग्रेस नेता संदीप भार्गव, समाजसेवी खजान सिंह राठौड़ के मुख्य अतिथि में 5G सर्विसेज का लॉन्च किया गया।  जेसीएम विकास गर्ग ने बताया कि सभी शहरी क्षेत्रों में 5G सर्विसेज शुरू कर दी गई है आगामी 5 - 7 दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू कर दी जाएगी। डिस्ट्रीब्यूटर ललित सिंह शेखावत व गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि माय जिओ एप्लीकेशन में जाकर 5G डाटा का चयन करना पड़ेगा। अपने फोन में 5G नेटवर्क का सिलेक्शन करना होगा। उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिलेगी उपभोक्ता को सालाना ₹1000 का फायदा होगा।  अतिथियो ने कहा कि तकनीकी रूप से सक्षम होना हमारी प्रगति को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त करेगा। इस अवसर पर बाइक रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह राठौड़, नंदू स्वामी व मनीष आचार्य सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!