Dark Mode
जोधपुर: केन्द्रीय कारागृह, बाल शोभा गृह, लव कुश व गायत्री बालिका गृह तथा आस्था वृद्धाश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण

जोधपुर: केन्द्रीय कारागृह, बाल शोभा गृह, लव कुश व गायत्री बालिका गृह तथा आस्था वृद्धाश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्रीमान् अजय शर्मा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री राकेश रामावत द्वारा मंगलवार को केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक श्री प्रदीप लखावत एवं अन्य कारागृह के कर्मचारीगण, एलएडीसी के अधिवक्तागण, पीएलवी उपस्थित रहे। अध्यक्ष महोदय ने निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्त आधारभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की। दौराने निरीक्षण बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया तथा बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित अधीक्षक को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान में प्रदत्त निर्देशों की पालना में व श्रीमान् अजय शर्मा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर महानगर के निर्देशाधीन मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री राकेश रामावत द्वारा लव कुश व गायत्री बालिका गृह, जोधपुर, बाल शोभा गृह, जोधपुर तथा आस्था वृद्धाश्रम, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गृह में निवासरत बच्चों/वृद्धजनों से वार्तालाप की गई और उनके भोजन, चिकित्सा सुविधा, रहन-सहन व अन्य आवश्यक सुविधाएं की जांच पड़ताल कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये। इसी के साथ वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान एवं रालसा, जयपुर के निर्देशानुसार इंटर्नशिप कर रहे विधि विद्यार्थी को वृद्धाश्रम के बारे में जानकारी प्रदान की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!