जोधपुर : 326वें निशुल्क मिर्गी शिविर का आयोजन
जोधपुर । हर माह आयोजित होने वाले निशुल्क मिर्गी शिविर की कड़ी में 326 वें कैंप का आयोजन श्रीधर शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में लायंस क्लब में किया गया। श्रीधर शिक्षण संस्थान की सचिव डा पद्मजा शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र दिवाकर और वरिष्ठ पत्रकार राकेश गांधी ने किया । अतिथियों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण और शॉल उड़ाकर कर स्वागत किया गया। इस अवसर राजेंद्र दिवाकर ने कहा कि 27 वर्ष से लगातार मिर्गी रोगियों की निशुल्क चिकित्सा के साथ इनके जीवन में एक नया उत्साह पैदा करना और इनके सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन से इनको मिर्गी से मुक्त ही नहीं किया जा रहा बल्कि इनके रोजगार की व्यवस्था कर इनको डिप्रेशन से बाहर लाकर समाज की मुख्यधारा में सामान्य नागरिक जीवन जीने का सम्मान देना एक बड़ा कार्य इन कैंपों में किया जा रहा है। इसके लिए मैं डा नगेंद्र शर्मा और उनकी टीम को साधुवाद देता हूं ।पत्रकार राकेश गांधी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से चल रहे कैंपों का मैं सबसे बड़ा साक्षी हूं । इन कैंपों के बारे में मैं लगातार लिख रहा हूं । उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य शुरु तो किया जा सकता है ,लेकिन उसको लगातार जारी रखना एक भागीरथी प्रयास होता है ।27 वर्षों से लगातार इन कैंपों का आयोजन कर डा नगेंद्र शर्मा ने पूरे मिर्गी रोगियों की सोच में आमूल चूल परिवर्तन किया है। जिस बीमारी का अंधविश्वास के सहारे इलाज किया जाता था आज वो एक ब्रेन की बीमारी के रूप में जानी जाती है और मरीज अपना इलाज करवाकर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं । ये इन शिविरों की बड़ी उपलब्धि है। मैं अपने दिल से डॉ नगेंद्र शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं और कहा कि इन कैंपों में मरीजों का एक परिवार के सदस्य की तरह इलाज किया जाता है जो एक चिकित्सक की मानव सेवा के लिए समर्पित जीवन को दर्शाता है डा नगेंद्र शर्मा ने बताया कि आज शिविर में 322 मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया। अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया क्योंकि कैंप में आकर उन्होंने मरीजों का हौसला अफजाई की। शिविर संयोजक किशन प्रजापत और महावीर शर्मा के अलावा , वंदना राठौड़ शंकरलाल , पुखराज, दीपक सिंह ,कृष्ण गर्ग, नेमीचंद शर्मा, हरीश शर्मा और छायाकार दिनेश पुरी ने अपनी सेवाएं दी।