जोधपुर : एईएन यादव का रेलकर्मियों ने किया स्वागत
जोधपुर। जोधपुर रेल मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे लूनी ओमप्रकाश प्रसाद यादव के सहायक अभियंता के पद पर पदौन्नत होने पर एसएससी कार्यालय में आयोजित समारोह में रेलकर्मियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक मंडल अभियंता लाइन शैलेंद्र शर्मा,लूनी एसएससी पीवे इंचार्ज अशोक कुमार हिंगोनिया, एसएससी सेक्शनल शशि कुमार, जेई सोहर्द सिंह,एसएससी आफिस लूनी के क्लर्क काना राम पटेल, सुधीर कुमार ने एईएन ओमप्रकाश प्रसाद याद यादव का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया। क्लर्क काना राम पटेल ने एईएन यादव के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा लूनी -मारवाड़ जंक्शन रेलखंड में एईएन यादव के कुशल नेतृत्व में पीक्यूआरएस का काम समय पर पूरा किया। सुधीर कुमार ने कहा एईएन यादव ने रेल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सेतु का काम किया। इस अवसर पर गौरव चौधरी,अरविंद कुमार, समीर कुमार,परागाराम, राजपाल सिंह ढेबाण,पवन कुमार, विजय कुमार, आसुराम, विजय कुमार, अर्जुन राम,दुर्गा राम पटेल, गजानद कुमावत सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने एईएन यादव का स्वागत किया।