
जोधपुर : आमिना बानो राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव मनोनीत
जोधपुर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सरिकासिंह ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के दिशा-निर्देशानुसार राजस्थान की नव पदाधिकारियों व जिलाध्यक्ष की सूची जारी की । जोधपुर से आमिना बानो को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव पद पर नियुक्त किया । आमिना बानो जोधपुर कांग्रेस पार्टी में लगातार सक्रिय है । आमिना बानो को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव बनने पर भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षाअल्का लांबा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष सारिकासिंह ,जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारङा,जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उतर के अध्यक्ष सलीम खान ,जोधपुर दक्षिण जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश जोशी,जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा पंवार , जोधपुर देहात जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पटेल का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया । आमिना बानो ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने का ही उद्देश्य रहेगा।