जोधपुर: पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 9,85,000/- की राशि स्वीकृत
जोधपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) जोधपुर महानगर, जोधपुर श्रीम अजय शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसके तहत विभिन्न प्रकरणों में पीड़ित पक्षों को उक्त योजना के तहत कुल 9,85,000/- (नौ लाख पिचयासी हजार रूपये) की राशि स्वीकृत की गई जो कि शीघ्र ही पीड़ितों को आवंटित की जाएगी। बैठक में जिला कलेक्टर, जोधपुर, श्री गौरव अग्रवाल श्री सतीश चन्द्र गोदारा, न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय संख्या 01, जोधपुर महानगर, श्री बुलाकी दास व्यास, न्यायाधीश, मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण, जोधपुर महानगर, श्री देवेन्द्र सिंह नागर, न्यायाधीश, श्रम एवं औद्योगिक न्यायालय, जोधपुर, श्री राकेश रामावत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर, श्री सुरेन्द्र चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर महानगर, श्री शुभकरण, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पूर्व, पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर, श्री भंवराराम, उपनिरीक्षक, पश्चिम, पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर, श्री रतनाराम ठोलिया अध्यक्ष, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसियेशन, जोधपुर, श्री दिनेश शर्मा, लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक, जिला न्यायालय, जोधपुर महानगर, जोधपुर सदस्यों ने विभिन्न प्रकरणों में पीड़ितों के लिए 9,85,000/- (नौ लाख पिचयासी हजार रूपये) की राशि स्वीकृत की। जो कि शीघ्र ही संबंधित पक्षकारों को आवंटित की जाएगी।