जोधपुर : भूराराम सिरवी ने ली सरदारपुरा के कार्यकर्ताओं की बैठक
जोधपुर। राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा सरदारपुरा विधानसभा के लिए नियुक्त प्रभारी श्री भूराराम सीरवी आज जोधपुर पधारे एवं काँग्रेस कार्यालय में तमाम कार्यकर्ताओ की बैठक कर आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की । जोधपुर शहर जिला काँग्रेस उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान ने बताया हर माह होने वाली इस बैठक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, मुख्यत: सरकार की विफलताओ को जानता के बीच ले जाने के साथ ही स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाए जाने का विरोध और अतिवृष्टि रहा सीरवी ने कहा कि आने वाले दिनों में मतदाता सूचियों का पुनर्निरक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा और बिहार की भांति राजस्थान में भी गड़बड़ियाँ होने का अंदेशा है, इसलिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि आने वाले दिनों में निगम चुनावों का है और सभी की जिम्मेदारी है कि पुन: बोर्ड कॉंग्रेस का बने इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी, महापौर कुन्ती परिहार ने कहा की वार्डो में समस्याएं हैं और उनके लिए संघर्ष का समय है क्योंकि सरकार की नीयत सही नहीं है । दक्षिण अध्यक्ष नरेश जोशी ने कहा कि सरदारपुरा विधानसभा में बूथ संख्या में वृद्धि की गई है क्योंकि अब 1200 मतदाता पर बूथ होगा, बैठक में उप महापौर अ करीम जॉनी, मजीद गौरी, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर लाल हाथवाल, राजेन्द्र आर्य, रिजवान राजा, दीप सिंह, इश्तियाक राजू,, अरविंद गहलोत, शैलजा परिहार, धनपत गुर्जर, एम एन राय, परमेन्द्र सिंह, अशोक भाटी, कय्यूम लोदी, महेश भगवान, जगदीश पंवार, नवाब ख़ान , पूरण मेघवाल, प्रेम आचार्य आदि उपस्थित थे ।