जोधपुर : समाजसेवी सूर्यवीर सिंह जी का जन्मोत्सव आज
जोधपुर । पूर्व महाराज सूर्यवीर सिंह जी का जन्मोत्सव कल हर्षोल्लास के साथ अजीत भवन में प्रातः 12:00 बजे से 3 बजे के बीच में मनाया जाएगा। O S D यशपाल सिंह शेखावत एवं सुरताराम देवासी ने बताया कि पूर्व महाराज सूर्यवीर सिंह जी हमेशा आमजन की सेवा और मदद के लिए तत्पर रहते हैं।आप अपने प्रयासों से लूणी विधानसभा के गर्मी के महीनो में आम जन व गरीब की ढाणी ढाणी तक अपने स्वयं के संसाधनों से जन-जन तक पानी पहुंचाने का भागीरथी प्रयास पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। ऐसे में लोगों में उनके जन्मोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग उन्हें माला, पुष्पहार एवं विभिन्न कल्याणकारी कार्य करके शुभकामनाएं देने के लिए लालायित है। पूर्व महाराज सूर्यवीर सिंह जी साहब क्षेत्र में हमेशा चिकित्सा शिविरों का आयोजन, नेत्र जांच शिविरों का आयोजन एवं निशुल्क ऑपरेशंस शिविरो व जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल का वितरण जैसे अनेक अनेक सेवा भाव के कार्य आप करते रहते हैं।