जोधपुर : रामेश्वर महादेव मंदिर डोली में भक्तगण भजनों में मंत्रमुग्ध हुए
जोधपुर। डोली स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर भक्तगण भजनों में मंत्रमुग्ध होकर भजनों का आनंद लिया। मंदिर संरक्षिका मंजू गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक संतोष भारती डोली ने भोलेनाथ के विभिन्न भजन गाकर श्रोताओं को खूब आनंदित किया। इस अवसर पर एक दिन भोले भंडारी,बन गए ब्रिज की नारी, बम बम लहरी, आजा रे मनमोहन मीरा मेड़तनी बुलावे, ऐसे प्रसिद्ध भजनों पर श्रोता खूब झूम कर भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर भजन गायक आदुराम पटेल ने भी महादेव के भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस सत्संग कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरता राम देवासी, समाजसेवी बजरंग चौधरी, मिसा बंदी शांतिलाल राठी, सत्संग प्रेमी बद्री लाल सुथार, सुख बा पटेल, हेमंत देवासी, सांवल देवासी शाहिद अनेक सत्संगी उपस्थित थे।