Dark Mode
जोधपुर : हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा गिरफ्तार

जोधपुर : हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा गिरफ्तार

जोधपुर। भगत की कोठी थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पिछले महीने एक महिला ने ब्लैकमेलिंग व धमकी दिए जाने का मामला दर्ज करवाया था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मधुबन हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली एक महिला ने तिलक नगर हरिजन बस्ती पुलिस थाना नागौरी गेट निवासी किशन कुमार उर्फ मोंटू कंडारा पुत्र सुभाष कंडारा, उसके साथी बलवंत सिंह एवं नवीन वैष्णव पर ब्लैकमेल कर जान की धमकी का आरोप लगाते हुए गत सात अगस्त को रिपोर्ट दी थी। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके गलत फोटो अपलोड करने के साथ गाली-गलौच कर रुपए मांगे। मामले में थानाधिकारी राजीव भादू के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी मोंटू कंडारा को दस्तयाब कर पूछताछ की और उसके मोबाइल को जब्त किया गया। वह नागौरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरूद्व कुल 27 प्रकरण दर्ज है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!