जोधपुर : सिंधियत के विकास के लिए मूलचंदानी का सम्मान
जोधपुर। कला, साहित्य, संस्कृति, पुरातत्व विभाग राजस्थान द्वारा आयोजित सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत राजस्थान सिंधी अकादमी,जयपुर व पूज्य सिंधी पंचायत संस्थान बालोतरा के तत्वावधान में बालोतरा के सिन्धु पैलेस में सिंधी लोक कला भगत की भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजन किया गया , जिसमें जोधपुर के राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सदस्य अशोक मूलचंदानी का सिंधियत के विकास में अमूल्य योगदान के लिए सम्मान किया गया । इसी कड़ी में भगत घनश्याम का सिंधी भगत की शानदार प्रस्तुति पर सम्मान किया गया । समारोह में बालोतरा पंचायत के प्रमुखजनो वासुदेव बसरानी, प्रताप भाई लालवानी, महराज वासुदेव शर्मा, राजा संगतानी ने सम्मान किया । इस अवसर पर सिंधी लोक गीतों, सिंधी भगत, कलामों की शानदार प्रस्तुति दी गई ।