Dark Mode
जोधपुर : एनडब्ल्यूआरईयू के अधिवेशन में परिहार बने जोनल अध्यक्ष

जोधपुर : एनडब्ल्यूआरईयू के अधिवेशन में परिहार बने जोनल अध्यक्ष

जोधपुर। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन का वार्षिक अधिवेशन अजमेर में आयोजित हुआ। जिसमे एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा सहित श्रमिक नेताआें ने भाग लेकर रेलकर्मियों के समक्ष आने वाले दिनों में क्या -क्या चुनौतिया हैं, इस पर विचार विमर्श किया। अधिवेशन में उत्तर पश्चिम रेलवे के एजीएम अशोक माहेश्वरी, डीआरएम अजमेर राजू भूतड़ा ने भी शिरकत की। अधिवेशन में नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के चुनाव में जोधपुर रेल मंडल के एनडब्ल्यूआरईयू के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार को पुन जोनल अध्यक्ष चुना गया। रविवार को जोधपुर पहुंचने पर रेलकर्मियों ने माल्यापर्ण कर उनका स्वागत किया और फूल मालााआें से लाद दिया। यूनियन के अन्य पदों पर मुकेश माथुर महामंंत्री व विपुल सक्सेना कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। जोनल अध्यक्ष निर्वाचित होने पर परिहार ने बताया, रेलकर्मियों के समक्ष आने वाले दिनों में चुनौतियां है। इस मौके लोको शाखा के सचिव अनूप त्रिवेदी, रेलवे अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट मोहम्मद आबिद, मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास सहित यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!