Dark Mode
जोधपुर : सुमन शेखावत को पी एच . डी . की उपाधि 

जोधपुर : सुमन शेखावत को पी एच . डी . की उपाधि 

जोधपुर मेरी उड़ान स्कूल ,बी . जे . एस . कालोनी की संस्थापक और प्रधानाध्यापिका सुमन शेखावत को जैन विश्व भारती संस्थान, ( मान्य विश्वविद्यालय ) लाडनूं (राजस्थान ) द्वारा पी एच . डी . की उपाधि प्रदान की गई है । सुमन शेखावत ने जैन विश्व भारती इंस्टीट्यूट, लाडनूं के प्राकृत एवं संस्कृत विभाग की सह आचार्य डॉ . समणी संगीतप्रज्ञा के निर्देशन में "कालु कौमुदी और सिद्धान्त कौमुदी में कारक प्रकरण का तुलनात्मक अध्ययन" विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया । सुमन शेखावत द्वारा यह शोध कार्य पूर्ण करने पर उन्हें पी एच . डी . की उपाधि प्रदान की गई । उल्लेखनीय है कि नागौर जिले की डेगाना तहसील के गांव जालसू कलां की मूल निवासी डॉ . सुमन शेखावत के पति डॉ . बृजेन्द्र सिंह राठौड़ , ससुर डॉ . गुमान सिंह राठौड़ एवं ननद डॉ . पूनम राठौड़ भी अलग - अलग विषय में पी एच . डी कर चुके हैं। इनके परिवार में डॉ . सुनीता शेखावत, डॉ . कार्तिकेय सिंह जोधा, डॉ . सुरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं डॉ . ओम कंवर नाथावत भी पीएच डी . कर चुके है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!