जोधपुर : चामुण्डा माता मन्दिर का दो दिवसीय पाटोत्सव संपन्न
जोधपुर। प्रताप नगर स्थित हनुमान-शनिधाम में विराजित चामुण्डा माता मन्दिर का दो दिवसीय पाटोत्सव आज संपन्न हुआ। समारोह कल सुबह ध्वजा रोहण एवं गणपति पूजन के साथ शुरू हुआ था। आज दूसरे दिन सुबह से ही डाबी गौत्र के लोगो की भीड़ मन्दिर पर उमड़नी शुरू हो गई। भक्तों ने माता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद पंडित दामोदर भारद्वाज के सानिध्य में सुबह 7.30 बजे चामुंडा माता का महाश्रंगार व पूजा की गई। 10.30 हवन तथा दोपहर में 11.00 बजे 108 कन्याओं का पूजन किया गया । उसके दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। देश के विभिन्न हिस्सों आए डाबी गौत्र के भक्तों ने भाग लिया। डाबी गौत्र की कुल देवी चामुण्डा माता के इस दो दिवसीय पाटोत्सव में देश भर के डाबी परिवार के लोग पहुंचे। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी रामानन्द महाराज भी पाटोत्सव महोत्सव में पहुंचे।मन्दिर के गादीपति गोपाल महाराज ने उनका दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत किया।