जोधपुर : जेडीए में शहरी सेवा शिविर-2025 15 सितम्बर से
जोधपुर। नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत शासन विभाग, राजस्थान, जयपुर के आदेशों के अन्तर्गत नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समस्त सेवायें उपलब्ध करवाने तथा उनसे संबंधित प्रकरणां का निस्तारण कर नागरिकां को राहत प्रदान करने हेतु दिनांक 15 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक समस्त नगरीय निकाय द्वारा शहरी सेवा शिविर, 2025 संचालित करने हेतु निर्देश प्रदत्त किये गये है। प्राधिकरण सचिव भागीरथ विश्नोई ने बताया कि जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशन में दिनांक 15 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक शिविर का आयोजन समय प्रातः 9ः30 बजे से 06ः00 बजे तक प्राधिकरण प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा शिविरों के दौरान सड़कों की मरम्मत एवं पेच वर्क कार्य, शहर के प्रमुख चौराहों, डिवाईडरों,पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव एवं सौन्दर्यकरण कार्य, अनुमोदित योजनाओं में पट्टे, उपविभाजन-पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणां के निस्तारण का कार्य किया जाएगा। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि शिविरों के दौरान लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करने सहित राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं नगरीय निकायों द्वारा निर्धारित कार्य भी करवाये जायेगें। प्राधिकरण सचिव भागीरथ बिश्नोई ने बताया कि शिविरों के सफल संचालन हेतु समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उक्त शिविरों हेतु नोडल अधिकारी सचिव जोधपुर विकास प्राधिकरण रहेंगें एवं विभिन्न शाखा प्रभारी अपनी-अपनी शाखा के कार्य को संपादित करवाना सुनिश्चित करेंगें। बिश्नोई ने बताया कि आमजन की सुविधा हेतु ऑनलाईन सुविधा भी प्रदान की जा रही है। ऑफलाईन प्राप्त आवेदन हेतु अभियान की मुहर लगी हुई रसीद संबंधित आवेदकों को दी जाएगी।