Dark Mode
जोधपुर : यूपीआरएमएस संग महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

जोधपुर : यूपीआरएमएस संग महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ और रेलवे कॉलोनी की महिलाओं, छोटे बच्चों और रेलवे महिला कर्मियों ने संयुक्त होकर सावन महोत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिता का आयोजन किया। सावन महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता,- सेल्फी पॉइंट्स पर फोटो खिंचवाना, - चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया।  कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए साथ  ही कार्यक्रम में शामिल हुई सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मीनू गर्ग, निकिता सोनी, मंजू और हर्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को होस्ट शिल्पा नेगी ने किया। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से मंजूलता, वर्षा पारीक, मंजू आजाद, दुर्गा चौधरी इत्यादि ने भाग लेकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!