कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो रैली का हुआ आयोजन
धनाऊ. सेड़वा में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो रैली का आयोजन किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे,प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सेड़वा से सालारिया तक रैली प्रधान रमेश कुमार व दीन मोहम्मद दर्श ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई। सेड़वा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीन मोहम्मद दर्श ने बताया कि राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा निकाली है उसे ऐतिहासिक सफलता मिली है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत हो। इसको लेकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। अब यह अभियान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा घर-घर तक पहुंचेगा। जिसमें राहुल की चिट्ठी आमजन को सौंपी जाएगी और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी लोगों से चर्चा भी की गई, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से राजस्थान में सत्ता पर काबिज हो सके। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रहीम खान,सरपंच सचू खान,कैलाश मेघवाल, नवाज दर्श ,कमरुद्दीन नोहड़ी,सरपंच नजर अली,पूर्व सरपंच लाल खान, शेर खान बलोच, सुमार खान, हाजी उस्मान नोहड़ी, जलाल खान समेजा, डूंगरा राम सुथार, बाबू जी बोला सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।